मधुबनी, मार्च 6 -- राजनगर (मधुबनी)। राजनगर के वेल्हवार गांव निवासी शुभम कुमार झा ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें 810वीं रैंक प्राप्त हुई है। खास बात यह है कि शुभम ने अपने पहले ही प्रयास में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।शुभम झा के चाचा डॉ. ललित झा ने बताया कि शुभम बचपन से ही मेधावी रहा है। उसकी प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई। इसके बाद 10वीं व 12वीं की पढ़ाई उसने दिल्ली-फरीदाबाद से की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उसने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। शुभम के पिता अमोद झा दिल्ली-फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं और परिवार वहीं रहता है। प्राइमरी पढ़ाई के बाद शुभम भी अपने पिता के साथ फरीदाबाद में ही रहने लगा था। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले शुभम की इस सफलता पर परिजनों और ग्रामीणों में काफी हर्...