मधुबनी, मार्च 15 -- मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा ने शनिवार देर शाम को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में पथ निर्माण एवं भवन निर्माण विभाग से संबंधित जिले की शीर्ष 10 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा कर कई निर्देश भी दिए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके और जिले के विकास को नई गति मिल सके। बैठक में डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने से मधुबनी जिले में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.