मधुबनी, जून 24 -- मधुबनी। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद ने बुधवार को पटना में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर मधुबनी मुख्यालय में "मिथिला हाट" की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि मिथिला क्षेत्र अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विश्वप्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग, लोककला, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। ऐसे में मधुबनी में "मिथिला हाट" की स्थापना से स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं को अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक स्थायी मंच उपलब्ध होगा, जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह भी पढ़ें- मधुबनी में मिथिला हाट स्थापना की दिशा में हुई पहल प्रस्ताव पर सकार...