बगहा, मार्च 27 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। मधुबनी प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का त्योहार। इस अवसर सभी देवी मंदिरों में भक्तों का भीड़ लगा रहा। सुबह से ही महिलाएं मंदिर में पहुंच कर माता का प्रसाद बनाया एवं दुर्गा माता की पूजा पाठ की।वही कई जगह देवी मंदिरों पर मेला का आयोजन किया गया था। मेले में लोगों को मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजन किया गया था। दहवा गांव में देवी मंदिरों पर पूजा कर रहे पप्पू दुबे ने बताया कि, शुक्रवार को कन्याओं का पूजन किया गया। व्रतियों द्वारा हवन पूजन करने के बाद कन्याओं की पूजा की गई। वही पूर्व प्रधानाचार्य रविंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि, चैतनवमी को प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। इस अवसर पर हमलोग जन्मोत्सव मानते हैं। इस अवसर पर पूजा समिति में प्रभु नाथ शर्मा, अमित शुक्ला, रमेश शर्मा सहित अन्य लोग उप...