बगहा, अप्रैल 16 -- नीरज कुमार मधुबनी, एक प्रतिनिधि।सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को मधुबनी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 55 दिव्यांगों ने आवेदन दिया। दिव्यांगता शिविर के आयोजक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार ने बताया कि, वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांगता शिविर में 55 दिव्यांग लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि, सभी आवेदनों पर जांच कर जिला को रिपोर्ट किया जाएगा। जिसके आधार पर जिला से दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए दिव्यांग जनो को स्मार्ट कार्ड मिलेगा। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि, दिव्यागता प्रमाण पत्र के बाद सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं दिव्यांगों को मिलेगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांगों को चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.