मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी, निज संवाददाता। ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि मधुबनी पेंटिंग के विकास के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। यह बात उन्होंने उस समय कही जब प्रसिद्ध कलाकार रेखा पासवान ने उनसे मुलाकात कर विविध आयामों पर आधारित मधुबनी पेंटिंग भेंट की और ज्ञापन सौंपा। पटना में उन्होंने मंत्री को पेंटिंग कलाकारों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और उनकी समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कलाकार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बाजार की अनिश्चितता, बिचौलियों की भूमिका और पूंजी के अभाव के कारण कलाकारों को अपनी कला का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में विशेष रूप से मांग की गई कि पेंटिंग के सभी कलाकारों के लिए आर्टिजन क्रेडिट कार्ड योजना लागू की जाए, जिसके तहत बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.