मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण का समापन, कलाकारों को मिला प्रमाणपत्र
बेगुसराय, जून 23 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कारगिल विजय सभा भवन में माइक्रो उद्यम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सह प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने 30 प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा तैयार मधुबनी पेंटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी कलाकृतियों की सराहना की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मधुबनी पेंटिंग बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपनी कला को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण देने वाली प्रशिक्षिका श्रीमती नीलू सिन्हा के प्रयासों की भी प्रशंसा की। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.