मधुबनी पेंटिंग की कूची से निपुण बन रहे नौनिहाल
सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- सीतामढ़ी। बिहार की विश्वविख्यात मधुबनी चित्रकारी अब केवल चौखटों और दीवारों की शोभा तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों की नई मार्गदर्शक बन गई है। ' निपुण बिहार मिशन' के तहत प्राथमिक शिक्षा में एक सुखद और क्रांतिकारी बदलाव की तस्वीर सामने आई है, जहां पारंपरिक लोक कला के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारा जा रहा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर यह अनूठी पहल राज्यभर के शिक्षकों के लिए प्रेरणा बन रही है। बाजपट्टी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सौरा की सहायक शिक्षिका अजिता भटनागर के प्रयासों से तैयार ' आर्ट इंटीग्रेटेड लर्निंग मॉडल' ने कक्षाओं का माहौल बदल दिया है। अब बच्चे नीरस किताबों से रट्टा लगाने के बजाय अपनी ही मिट्टी और संस्कृति के रंगों के बीच सहजता से ककहरा और जीवन के बुनियादी द दपाठ सीख रहे हैं。 यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.