मधुबनी पेंटिंग का डिजिटल बाजार में समुचित पैठ बनाने पर बल
मधुबनी, मई 9 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। मिथिला पेंटिंग को देश और विदेश के बाजार तक पहुंचाने की कवायद तेज हो गयी है। डीएम आनंद शर्मा ने शनिवार को समाहरणालय में बैठक कर ई कॉमर्स पोर्टल निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में एनआईसी पटना डाक विभाग मधुबनी एसबीआई बैंक और मिथिला चित्रकला संस्थान के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें एनआईसी पटना द्वारा तैयार किए जा रहे ई कॉमर्स पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कलाकारों की पेंटिंग और अन्य कलाकृतियों की ऑनलाइन बिक्री को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
डीएम का निर्देश डीएम ने कहा कि यह पोर्टल तैयार होने के बाद मधुबनी के कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। साथ ही उनकी कला को नई पहचान भी मिलेगी। उन्होंने मिथिला चित्रकला संस्थान को निर्देश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.