मधुबनी थाना : कोतवाल का कक्ष संकीर्ण, पांच लोगों का बैठना भी मुश्किल
पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के महत्वपूर्ण थानों में शुमार मधुबनी थाना असुरक्षा के साए में संचालित हो रहा है। असुरक्षा इस मायने में कि परिसर के भीतर जहां जर्जर भवन में थाना का काम होता है, वहीं इसके बाहर रोज हाट सजती है। दो वर्ष पहले टीओपी से इसे थाने में प्रोन्नति तो मिल गई, परन्तु इसके भवन का अपग्रेडेशन नहीं हो पाया है। मसलन वर्षों पुराने भवन में सिपाही एवं पुलिस पदाधिकारियों के बैरक के साथ थानाध्यक्ष का चैम्बर संचालित हो रहा है। कमरे खासकर थानाध्यक्ष का कक्ष इतना संकीर्ण कि एक साथ चार-पांच लोगों के लिए बैठना मुश्किल हो रहा है। पूर्ण थाना के कारण मालखाना एवं हाजत की व्यवस्था तो है, परन्तु यह भी संकीर्णता की मार झेल रहा है। मालखाना के लिए विशेष कमरे की व्यवस्था नहीं है, पुलिस पदाधिकारी के लिए बने बैरक में जब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.