मधुबनी, अप्रैल 5 -- मधुबनी,निज प्रतिनिधि। शहर के गुजर रही मधुबनी-झंझारपुर जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर गंदे पानी का स्थायी जमाव हो गया है,जिसके आवागमन बाधित हो रहा है। जलजमाव रहने से लगातार हादसे हो रहे हैं। सड़क किनारे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा होकर लंबे समय तक सड़क पर बना रहता है, जिससे स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। राहगीरों को मजबूरी में सड़क के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।इसी मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल तक पहुंचने वाले मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों को गंदे पानी के बीच से होकर अस्पताल जाना पड़ता है, जि...