मधुबनी, फरवरी 18 -- झंझारपुर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला बुधवार को ललित कर्पूरी स्टेडियम में संपन्न हुआ। रोमांचक मुकाबले में झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने मधुबनी की नन्हे क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर नन्हे क्रिकेट अकादमी के कप्तान राधे कृष्णा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उनकी पूरी टीम 35 ओवर के निर्धारित मैच में 19.2 ओवर में मात्र 66 रन पर ऑल आउट हो गई। मधुबनी की ओर से अश्विनी कुमार ने सर्वाधिक 15 रन बनाए, जबकि प्रिंस ने 10, दिव्यांशु ने 7, राधे ने 6, माधव ने 4 और पंकज ने 4 रन का योगदान दिया। झंझारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अंकित कुमार झा ने 3 विकेट झटके। नीरज कुमार झा ने भी 3 विकेट लिए, जबकि ऑलराउंडर आदित्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.