मधुबनी चित्रकला की मूर्धन्य कलाकार विमला दत्त का निधन, शोक
मधुबनी, जुलाई 26 -- मधुबनी। मधुबनी चित्रकला की वरिष्ठ एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित कलाकार विमला दत्त (85) का रविवार को रांटी स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। 10 दिनों से वे बीमार थी। उनके निधन से मिथिला चित्रकला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे उन अग्रणी कलाकारों की अंतिम पीढ़ी की महत्वपूर्ण कड़ी थीं, जिन्होंने मधुबनी पेंटिंग को देश-दुनिया में पहचान दिलाने के शुरुआती प्रयासों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी।
चित्रकला में योगदान दिवंगत कलाकार की बहू एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका चंदना दत्त ने बताया कि विमला दत्त की बनाई मिथिला चित्रकृतियों को देश ही नहीं, विदेशों में भी व्यापक सराहना मिली। उन्होंने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी रचित चित्रात्मक पुस्तक 'मिथिला पावनि तिहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.