मधुबनी गोली कांड के आरोपी जमादार का मर्डर? बोरी में बंद लाश मिली, पिस्टल और गोलियां बरामद
मधुबनी, नवम्बर 13 -- मधुबनी/बाबूबरही, हिन्दुस्तान टीम। बिहार के मधुबनी में चार ग्रामीणों पर गोली चलाने और एक की जान लेने के आरोपी एएसआई चन्द्रमोहन सिंह का शव बंद बोरी में मिला। शव का चेहरा और सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत था तथा उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। शव के पास मिले थैले से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, कपड़े और कारतूस बरामद हुए हैं। मौके से उनकी सर्विस पिस्टल मिलने की भी बात सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक बलिराजगढ़ के दक्षिणी हिस्से में गुरुवार देर शाम शव मिलने से सनसनी फैल गई। चंद्रमोहन की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही थीं। उसपर भारी इनाम रखा गया था। चंद्रमोहन पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर भीड़ पर दनादन फायरिंग करने का आरोप था। डीआईजी मनोज तिवारी ने बताया कि शव एएसआई चन्द्रमोहन सिंह का ही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.