मधुबनी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में 221 छात्रों को मिली नौकरी
मधुबनी, अप्रैल 2 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। अररिया संग्राम स्थित मधुबनी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में आयोजित पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के निजी कंपनी के इस भर्ती अभियान में कुल 221 छात्रों का चयन किया गया। इसमें स्थानीय गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के 101 छात्र शामिल हैं, जबकि 120 छात्र बिहार के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों से चयनित हुए हैं। चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से 3.1 लाख वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। बुधवार शाम प्लेसमेंट की अंतिम सूची जारी की गयी। यह ड्राइव संस्थान के टीपीओ सेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ एचआर और तकनीकी साक्षात्कार शामिल थे। संस्थान के प्राचार्य शंभू कांत झा और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी कुमारी शंभवी के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.