मधुबनी, जून 26 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी। गोरखपुर - सिलीगुड़ी सिक्सलेन एक्सप्रेसवे का फरवरी 2025 में केंद्र से एलाइनमेंट की मंजूरी मिलने के बाद सड़क परिवहन और राज मार्ग मंत्रालय ने 16 जून 2026 को एक्प्रेससवे का मार्ग तय करते हुए अधिसूचना जारी कर गजट प्रकाशित कर दिया है। ग्रीनफिल्ड एक्सपे्रस वे उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक 568.42 किमी की लम्बाई में बनना है जिसका 73 फिसदी लम्बाई यानी 417.15 किमी सड़क बिहार से गुजरेगी। इस परियोजना पर 37 हजार 465 रूपये खर्च का लक्ष्य रखा गया है। यह सड़क गोरखपुर के कुशीनगर से बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी,मधुबनी, फारबिसगंज, किशनगंज जिला से होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जाएगी। बिहार के आठ जिलों में सबसे अधिक मधुबनी जिला के क्षेत्रों से यह सड़क गुजरेगी। इस ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे के लिए 305...