मधुबनी, अप्रैल 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के लिए गर्व की बात है कि आरके कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार और केएसडीएसयू के शिक्षा शास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीति रानी के पुत्र प्रिंस प्रत्यूष को ऑस्ट्रेलिया में बड़ी सफलता मिली है। प्रिंस इस समय सिडनी स्थित न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन ऑस्ट्रेलिया की एक प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी में एआई ऑटोनॉमस इंजीनियर के पद पर हुआ है। प्रिंस ने कई चरणों वाली कठिन चयन प्रक्रिया को पार किया। इसमें तकनीकी परीक्षा के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंटरव्यू भी शामिल थे। अपनी प्रतिभा और तकनीकी समझ के दम पर उन्होंने सभी चरणों में बेहतर प्रदर्शन किया। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मल्टी एजेंट सिस्टम और रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.