मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी, निज संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा सत्र 2026-27 के लिए पहली कक्षा और बाल वाटिका में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसके तहत जिले में पहली बार दो केंद्रीय विद्यालयों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिससे अभिभावकों और छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मधुबनी में एक केंद्रीय विद्यालय फिलहाल वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में संचालित होगा, जबकि दूसरा झंझारपुर के केजरीवाल उच्च विद्यालय परिसर में शुरू किया जाएगा। दोनों ही विद्यालयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से लिया जाना शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि इसके लिए संगठन के द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है। असके अनुसार, कक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.