बगहा, जुलाई 16 -- बेतिया, हिन्दुस्तान टीम। गंडक में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की शाम छह बजे बराज से 1.77 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नेपाल व जलग्रहण क्षेत्र में बारिश होने से गंडक नदी में उफान आ गया है। वाल्मीकिनगर, बगहा, चौतरवा, योगापट्टी और नौतन के दियारा क्षेत्र में तेजी से पानी फैलने लगा है। इसे दियारा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार देर रात वाल्मिकीनगर गंडक बराज से 2.32 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बगहा अनुमंडल के पिपरासी और मधुबनी प्रखंड के निचले इलाकों में गंडक का पानी तेजी से फैलने लगा है। सबसे अधिक मधुबनी प्रखंड की सिसई और चिउरही पंचायत प्रभावित हुई है। यहां बुधवार की सुबह लगभग 300 से अधिक घरों में गंडक का पानी घुस गया। घरों में पानी घुसने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात बिगड़ते...