मधुबनी, जुलाई 1 -- मधुबनी/खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रशासनिक दृष्टिकोण से मधुबनी जिले के छह प्रखंडों में नए प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) की तैनाती की गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में कार्यरत अधिकारियों का स्थानांतरण कर मधुबनी भेजा गया है। जारी आदेश के अनुसार दरभंगा जिले के बेनीपुर से प्रवीण कुमार को खुटौना प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है। पटना जिले के बेलछी से अमित कुमार का स्थानांतरण लौकही प्रखंड में किया गया है। कैमूर जिले के बाबागंज से सतीश कुमार बाबा को लदनिया प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, खगड़िया जिले के बेलदौर से सतीश कुमार का स्थानांतरण घोघरडीहा प्रखंड में किया गया है। यह भी पढ़ें- अभिषेक सीएम सचिवालय, मृत्युंजय बीपीएससी गए; बिहार में 31 अफसरों का ट्रांसफर, 5 को नई पोस्टिंग कैमूर जिले के चंद्...