मधुबनी, जून 26 -- मधुबनी। मधुबनी में मुहर्रम पर्व के अवसर पर इस बार कोतवाली चौक अखाड़ा समिति द्वारा एक अनोखी और आकर्षक पहल देखने को मिल रही है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। अखाड़ा समिति ने अपने पारंपरिक शीफल के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द, देशभक्ति और न्याय की मांग का संदेश देने का प्रयास किया है। इस विशेष शीफल में एक ओर भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की तस्वीर लगाई गई है तो दूसरी ओर बिहार पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की तस्वीर लगाकर न्याय की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया है। इसके ऊपर तिरंगा लहरा रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News मांझी में तेजस फाइटर प्लेन का मॉडल बना आकर्षण यह भी पढ़ें- चिलबिला में अखाड़ों का सम्मान, मोहर्रम जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब यह भी पढ़ें- हसपुरा में भारत के नक्शे जैसा ताजिया बना आकर्षण...