किशनगंज, जनवरी 23 -- किशनगंज। मधुबनी की प्रसिद्ध मिथिला हाट की तर्ज पर अब किशनगंज जिले में भी भव्य हाट एवं पर्यटन स्थल विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित अररिया- सिलीगुड़ी मार्ग पर एनएच 327 ई किनारे करीब 12 एकड़ में फैले गोथरा झील के किनारे इस हाट को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इस महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान इस पर्यटन स्थल का शिलान्यास कर सकते हैं। पर्यटन विभाग की पहल, डीएम ने भेजा प्रस्ताव पर्यटन विभाग के सचिव द्वारा बिहार के सभी जिलों के डीएम से झीलों के किनारे पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। इसी क्रम में किशनगंज के डी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.