मधुबनी, मार्च 12 -- पंडौल,एक संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी के छात्रों ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025-26 (पूर्वी क्षेत्र) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और बिहार का मान बढ़ाया है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्र अभिनव कुमार ने सॉफ्टवेयर एप्पलीकेशन डेवलपमेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रितु राज ने मोबाइल एप्पलीकेशन डेवलपमेंट में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि रितिक राज श्रीवास्तव को वेब टेक्नोलॉजी में मेडल ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेता अभिनव कुमार कैमूर जिले के, रितु राज रोहतास जिले के तथा रितिक राज श्रीवास्तव मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं। अभिनव कुमार को 75 हजार रुपये तथा रितु राज को 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.