देवघर, जून 3 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के भेड़वा नवाडीह मोहल्ला से 46 दिन पहले लापता हुई आदिवासी छात्रा को पुलिस ने गुजरात के कच्छ जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस ने छात्रा के साथ उसकी सहेली संध्या जाटी को भी कच्छ के भुज से सकुशल बरामद किया। भेड़वा नवाडीह निवासी दीपक कोल ने गत 21 मार्च को थाना में आवेदन दिया था। बताया था कि उसकी 20 वर्षीय बहन सावन कुमारी 21 मार्च की सुबह 8 बजे मधुपुर कॉलेज में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि सावन को उसकी सहेली संध्या जाटी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। संध्या मूल रूप से पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला, पत्तांडंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और मधुपुर के मीना बाजार में किराए के मकान में रहती थी। दीपक कोल ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से सक...