देवघर, मार्च 24 -- मधुपुर। मधुपुर नगर परिषद कार्यालय कक्ष में सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू की देखरेख मे नगर परिषद द्वारा संचालित चार विभिन्न सैरात की बंदोबस्ती की गई। उसमें टोल टैक्स, बस पड़ाव, रोड साईंड लैंड और लतिका मुर्मू पार्क शामिल है। पहले टोल टैक्स के लिए विजय कुमार गुप्ता ने सर्वाधिक 90.27 लाख की बोली लगाकर बंदोबस्ती अपने नाम कर ली। इसमें बोली लगाने वाले कुल तीन लोग शामिल थे। बस पड़ाव के लिए 15.01 लाख की बोली लगाकर विजय चौधरी ने अपने नाम किया। बोली लगाने में चार लोग शामिल थे। रोड साईड लैंड की बंदोबस्ती के लिए 13.88 की बोली लगाकर रंजीत चौधरी ने बंदोबस्ती अपने नाम कर ली। बोली लगाने वाल कुल तीन लोग थे। वहीं लतिका मुर्मू पार्क के लिए 2.91 लाख की सर्वाधिक बोली लगाते हुए कुणाल किशोर ने अपने नाम किया। आश्रय गृह और होर्डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.