देवघर, मई 9 -- मघुपुर, प्रतिनिधि। कुंडू बंगाल स्थित अग्रसेन भवन के सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सह सोसाइटी के पदेन अध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में विश्व रेडक्रॉस दिवस 2026 पर एक भव्य सम्मान समारोह सह आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेन्ट के तस्वीर पर नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शा परवीन, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, अंचल अधिकारी यामुन रविदास, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, समिति के चेयरमैन अरुण कुमार गुटगुटिया, देवघर समिति के सदस्य मयंक राय सहित अन्य सदस्यों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया गया। सोसाइटी के चेयरमैन अरुण कुमार गुटगुटिया ने बताया कि रेडक्रॉस की स्थापना 1863 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में जीन हेनरी ड्यून...