देवघर, मार्च 17 -- मधुपुर प्रतिनिधि लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला- 322ए, 2026-27 सत्र के लिए सेकेंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पीएमजेएफ सुजीत कुमार मधुपुर पहुंचे। लायंस क्लब यूनिटी के वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान जोन चेयरपर्सन शौकत नाज, लायंस क्लब यूनिटी के हेमंत नारायण सिंह उर्फ मोती सिंह, प्रिंस समद, संजय शर्मा और रामचंद्र झा ने गर्मजोशी के साथ सुजीत कुमार का स्वागत किया। बैठक में क्लब सदस्यों ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और सहयोग की सराहना की। जोन चेयरपर्सन ने बताया कि सुजीत कुमार के सहयोग से ही मधुपुर में दो वाटर फिल्टर मशीन उपलब्ध कराई गई, जिससे आमलोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है। इस कार्य में माधव लखोटिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बता...