मधुपुर में रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न
देवघर, मार्च 27 -- मधुपुर। अनुमंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार उमंग और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। जय श्रीराम, जय दुर्गे उद्घोष गूंजता रहा। महावीर मंदिरों समेत घर-घर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ महावीरी पताका स्थापित किया गया। महावीर मंदिरों में महावीरी झंडा स्थापित करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। संध्या बेला में विभिन्न मोहल्लों में अखाड़ों का आयोजन किया गया। खलासी मोहल्ला, डंगाल पाड़ा, मीना बाजार धोबी मोहल्ला, ठठेरा मोहल्ला, मछुआटांड़, नया बाजार, चांदमारी, केला बगान, शेखपुरा समेत अन्य जगहों से अखाड़ा जुलूस निकलकर गांधी चौक में जुटान हुआ। कलाकारों द्वारा कई हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। त्योहार शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। गांधी चौक पर सेवा भारती द्वारा पानी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.