देवघर, सितम्बर 11 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के तत्वावधान में शुक्रवार को मधुपुर में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए। सभी बैंक कर्मी केनरा बैंक शाखा के पास एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Deoria News: कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैंकों में हड़ताल, काम-काज प्रभावितप्रदर्शन की मुख्य मांगें हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने मुख्य रूप से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, सरकार की एक तरफा और भेदभावपूर्ण पीएलआई व्यवस्था वापस लेने व इसमें यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से संशोधन की मांग की है। संगठन के अनुसार 8 मार्च 2024 को हुए 12 वीं द्विपक्षीय वेतन समझौता, जॉइंट नोट में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने पर सहमति बनी...