देवघर, मार्च 11 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। सब्जी, किराना, मिठाई, मांस मछली फास्ट फूड समेत विभिन्न दुकानों में बगैर रोकटोक सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल के लिए कई बार जागरूकता फैलाई गई है। इसके बावजूद दुकानों में छापेमारी अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पाया जाता है। इलाके में सिंगल यूज प्लास्टिक का होलसेल और खुदरा बिक्री आसानी से हो रही है। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.