देवघर, दिसम्बर 28 -- मधुपुर। एक नाबालिग पुत्र अपनी मां का फोटो लिए आठ दिनों से ढूंढ रहा है। थक-हारकर नाबालिग ने शनिवार को थाना पहुंचकर अपनी मां की सकुशल बरामदगी की पुलिस से गुहार लगायी है। घटना मधुपुर थाना क्षेत्र के दलहा गांव की बतायी गयी है। रेलकर्मी राजकिशोर राउत की पत्नी- रूपा देवी विगत 20 दिसंबर से रहस्यमय ढंग से लापता है। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार गायब महिला के चार बच्चे हैं। महिला की गुमशुदगी को लेकर पूरा परिवार परेशान है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुत्र ने पुलिस को बताया की उसकी मां 19 दिसंबर की रात छोटी बेटी के साथ सोयी थी और 20 दिसंबर से गायब है। उसके बाद से ही उसकी खोज-खबर लेने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो पा रही है। नाबालिग ने पुलिस से अपनी मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.