देवघर, मार्च 3 -- मधुपुर। बुढ़ई निवासी प्रसादी यादव का पुत्र सन्नू यादव गत 3 फरवरी की दोपहर रहस्यमय ढंग से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल रहा है। परिजनों ने आसपास के गांव और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। प्रसादी यादव ने पुलिस को मामले की लिखित सूचना देकर पुत्र के बरामदगी की मांग की है। पुलिस को बताया है कि उसका पुत्र मंदबुद्धि है। वह लाल शर्ट और हाफ पैंट पहना है। वह खाना खाकर बुढ़ई बाजार निकला था। उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...