देवघर, जून 8 -- देवघर। मधुपुर प्रखंड कार्यालय के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया । जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया । घायल मधुपुर थाना क्षेत्र के तंगलो गांव निवासी बजरंगी राय के पुत्र रोहित राय है। इस संबंध में बजरंगी राय ने बताया कि पुत्र रोहित राय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। प्रतिदिन की तरह रविवार को भी काम पर जाने के लिए घर से निकला था। वह मधुपुर ब्लॉक के पास से गुजर रहा था। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, इलाज जारी इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाडी चलाते हुए धक्का मार दिया । जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की जानक...