देवघर, मार्च 19 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरक्शां परवीन, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज समेत सभी वार्ड पार्षदों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत की। जिसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने सभी वार्ड पार्षदों को सम्मानित करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। सम्मान समारोह के बाद अध्यक्ष दरक्शां परवीन और उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने अपने कार्यालय में सभी वार्ड पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक किया। जिसमें शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस खाका तैयार करने पर चर्चा हुई। बैठक में आगामी प्रमुख त्योहारों ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा और छठ को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद के पदाधिकारी से सफाई और विद्युत व्यवस्था क...