देवघर, फरवरी 28 -- राजाभीठा अवस्थित महिला महाविद्यालय मधुपुर प्रांगण में मतों की गिनती पूरी हो गई है। मधुपुर नगर परिषद को नया अध्यक्ष मिल गया है। यहां अध्यक्ष पद पर दरक्शां परवीन ने जीत दर्ज की है। पहले चरण में 23 वार्डों के वार्ड पार्षदों की गिनती हुई। उसके बाद दूसरे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से अध्यक्ष पद के डाले गए वोटों की गिनती हुई। मतगणना के उपरांत सबसे पहले 23 वार्ड के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को प्रमाण-पत्र प्रेक्षक की मौजूदगी में अधिकारियों ने सौंपा। नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के बीच प्रमाण-पत्र वितरण के बाद अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाली दरक्शां परवीन को प्रमाण-पत्र दिया गया। देवघर जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दरक्शां परवीन को 10630 मत मिले हैं, दूसरे स्थान पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी मिति कुमारी को 9641 वोट औ...