देवघर, मार्च 10 -- मधुपुर कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. पशुपति कुमार राय के आकस्मिक निधन पर सोमवार को शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जानकारी हो कि डॉ. पशुपति राय का निधन 7 मार्च 2026 की सुबह अमेरिका में हो गया। दिवंगत डॉ. राय एक नवंबर 2016 से 31 जनवरी 2021 तक मधुपुर महाविद्यालय के प्राचार्य रहे। उनके कार्यकाल में मधुपुर महाविद्यालय को नैक से मान्यता प्राप्त हुई। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक भी रहे। वे पीजी राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष पद को सुशोभित किए थे। मधुपुर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे सरल, सहज, एवं मृदुभाषी प्रकृति के व्यक्ति थे। आज संपूर्ण महाविद्यालय परिवार शोकाकुल है। कहा कि हम सभी ईश्वर से कामना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.