दुमका, दिसम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। मधुपुर कॉलेज द्वारा प्रकाशित मधुप जर्नल के दूसरे अंक का विमोचन सोमवार को विवि की कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर ने किया। इस अवसर पर कुलपति ने प्रचार्य डॉ. रत्नाकर भारती एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह का पहल कॉलेज स्तर पर अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने पत्रिका के लिए आईएसएसएन नंबर प्राप्त करने की सलाह भी दी। कुलपति ने कहा कि यह जर्नल न केवल शोधार्थियों, बल्कि शिक्षकों और संपूर्ण अकादमिक समुदाय के लिए एक उपयोगी एवं सार्थक मंच के रूप में विकसित हो। विमोचन समारोह में डीन ऑफ स्टूडेंट्स डॉ. जैनेन्द्र यादव, प्रॉक्टर डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा, मधुपुर कॉलेज के प्रचार्य डॉ. रत्नाकर भारती, जर्नल के संपादक डॉ. रंजीत कुमार, पीआरओ दीपक कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। ...