देवघर, मार्च 8 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। एसकेएमयू के पूर्व परीक्षा नियंत्रक व मधुपुर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ.पशुपति राय का आकस्मिक निधन हो गया। अमेरिका में उनका निधन हो गया। उनके गोल ब्लैडर में स्टोन था,उसका ऑपरेशन वहां किया गया, उसके बाद उनकी तबियत बहुत गंभीर हो गई थी। पिछले 10 दिनों तक वे वेंटिलेटर पर थे,अंत में वे ज़िदगी से हार गए। उनके निधन पर मधुपुर महाविद्यालय परिवार ने शोक जताया। प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर रत्नाकर भारती ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दें। कहा कि दिवंगत डॉ. पशुपति राय का कार्यकाल काफी शानदार रहा,उनके कार्यकाल में ही मधुपुर महाविद्यालय को नैक से बी ग्रेड प्राप्त हुआ था। वे 1 नवंबर 2016 से 31 जनवरी 2021 तक मधुपुर कॉलेज में प्राचार्य क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.