देवघर, मार्च 7 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में विकास कार्यों में तेजी आई है। शनिवार को सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने 1 करोड़ 57 लाख 25 हजार रुपए की लागत से विभिन्न 57 योजनाओं का शिलान्यास किया। केला बगान अवस्थित निजी आवास मे मंत्री हफीजुल ने समाहरोहपूर्वक शिलापट्ट अनावरण कर योजनाओं का शिलान्यास किया। उसमें पीसीसी सड़क, नाला, सामुदायिक भवन, चहारदीवारी, शेड निर्माण,आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत आदि योजनाएं शामिल है। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि पिछले दिनों भी कई योजनाओं का शिलान्यास किया था। आगे भी योजनाओं का शिलान्यास किया जाना है। मधुपुर के विकास के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। शहर की तरह गांव के विकास के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है। गांव की सड़क, शौचालय, नाला, पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.