देवघर, मार्च 19 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मधुपुर द्वारा जावागुढ़ी पंचायत के बरमसिया गांव में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जलसहिया और ग्रामीणों से जलापूर्ति योजना के सुचारु संचालन के लिए सहयोग करने की अपील की। पंचायत के मुखिया ने जल अर्पण दिवस के आयोजन के लिए विभाग का आभार व्यक्त करते हुए योजना के सफल संचालन का भरोसा दिलाया। जल अर्पण दिवस के मौके पर ग्रामीणों ने जल यात्रा, जल वंदना, जल बंधन, जल अर्पण, जल संकल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। वक्ताओं ने सभी से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर जोर देते हुए पुराने तालाबों व कुओं के संरक्षण और जल मीनारों के नियमित रख-रखाव की अपील की। गौरतलब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.