देवघर, फरवरी 6 -- मधुपुर। स्थानीय हटिया रोड़ निवासी युवा कवयित्री, साहित्यकार इंदुबाला को झारखंड रांची की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था जयशंकर प्रसाद विचार मंच द्वारा आयोजित जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान के तहत इस वर्ष हिंदी साहित्य से जयशंकर प्रसाद साहित्य सम्मान 2026 देने की घोषणा की गई है। इंदुबाला को यह सम्मान हिंदी साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। इंदुबाला स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्लस टू की अध्यापिका हैं। यह सम्मान आगामी 7 फरवरी शनिवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के ऑडिटोरियम में समारोह पूर्वक प्रदान किया जाएगा। सम्मान के रूप में उन्हें स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र अंगवस्त्र व उपहार भेट किए जाएंगे। मौके पर पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, वरिष्ठ साहित्यका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.