देवघर, मार्च 10 -- मधुपुर अनुमंडल अस्पताल सभागार में सोमवार को झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के तहत पदस्थापित लैब टेक्नीशियन मंजीत कुमार के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। उसमें अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। बताते चलें कि मंजीत कुमार 15 वर्ष पूर्व अनुबंध पर आईसीटीसी रक्त जांच केंद्र मधुपुर में पदस्थापित हुए थे। रविवार को उनके आकस्मिक मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। शोकसभा में मौजूद अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मो. शाहिद ने कहा कि मंजीत कुमार कार्य के प्रति समर्पित लगनशील और कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी थे। कार्य की सराहना करते हुए कहा कि क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। उनके असामयिक निधन से सभी मर्माहत हैं। शोकसभा में विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इकबाल अंसारी, आयुष के डॉ. दिवाकां...