मधुपुर : साइबर क्राइम के आरोप में चार संदिग्ध हिरासत में
देवघर, जून 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। जब्त सामानों की तकनीकी जांच साइबर थाना टीम द्वारा की जा रही है। फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार साइबर अपराध से संबंधित गतिविधियों की गुप्त सूचना मिलने पर साइबर डीएसपी कैलाश कुमार महतो के संज्ञान में मामला लाया गया।
छापेमारी अभियान सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर साइबर थाना की विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मधुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चार युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.