देवघर, मार्च 11 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र के नवाब मोड़ हॉल्ट के समीप एनएच- 114 ए पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में 7 वर्षीया किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान पथरिया गांव निवासी खुशी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मधुपुर पुलिस और सीओ यामुन रविदास पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाबत बताया जाता है कि बच्ची अपने पिता के साथ नवाब मोड़ पर कुछ सामान खरीदने आयी थी। वापस लौटने के क्रम में तेज रफ्तार किसी वाहन के चपटे में आने से वह दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। सीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.