देवघर, मार्च 5 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में होली का त्योहार पारंपरिक उत्साह, शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक होलिका दहन और श्री श्याम मंदिर में फूलों की होली खेली गई। प्रशासन की मुस्तैदी और पुलिस गश्त के बीच शहर व ग्रामीण इलाकों में रंग-अबीर की मस्ती छाई रही। पारंपरिक तरीके से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन का आयोजन किया गया। श्री श्याम मंदिर में फूलों की होली का विशेष आयोजन हुआ। इस अवसर पर सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए और लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। श्री श्याम परिवार द्वारा मंत्री हफीजुल हसन को सम्मानित किया गया। मंत्री हफीजुल हसन अपने पुराने दोस्तों के घर भी जाकर मिले और होली की शुभकामनाएं दी। गांधी चौक पर इस बार भीड़भाड़ नहीं रही। यहां प्रतिवर्ष होल...