देवघर, फरवरी 25 -- जल-नल योजना की स्थिति कुछ जगहों पर खराब है, जहां काम पूरा नहीं हुआ है या घटिया निर्माण हुआ है। मधुपुर प्रखंड के लालपुर गांव में आधी आबादी को नल से पानी नहीं मिल रहा है। जबकि यहां लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक और अधिकारियों ने धोखा किया है। लालपुर गांव में करीब 60 परिवार पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन यहां लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीण इंद्रदेव मंडल कहते हैं कि गर्मी में गांव के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी होती है। लोगों को पानी ढोकर लाना पड़ता है। शुद्ध पेयजल नहीं मिलने के कारण लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। विभाग के अधिकारी भी मौन हैं। दीप नारायण मंडल कहते ...