देवघर, अगस्त 20 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर-जोड़ामो रेलखंड के बीच गुरुवार की अहले सुबह रेल पोल संख्या 291/08-10 के समीप डाउन रेल पटरी से पुलिस ने 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। घटना की जानकारी दुमका-रांची इंटरसिटी के चालक ने मधुपुर आरपीएफ पोस्ट को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ एसआई एसएस कुमार घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

घटनास्थल पर पुलिस कार्रवाई घटनास्थल रेल पुलिस क्षेत्र से बाहर होने के कारण स्थानीय थाना को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। बताया गया कि शव की हालत बेहद दर्दनाक और क्षत-विक्षत थी। शव को रेल पटरी से हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक का चेहरा पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया था। शरीर के अन्य अंगों की स्थिति भी ठीक नहीं थी। पटरी पर बिखरे शव के ह...