देवघर, मार्च 11 -- मधुपुर प्रतिनिधि करीब तीन दशक से डालमिया कूप रेलवे भूतल पुल के पास जल जमाव की समस्या विकराल होती जा रही है। बारिश होने पर यहां ठेहुना भर पानी जम जाता है। बुधवार शाम बारिश के कारण यहां नाली का पानी तालाब का रूप ले लिया। शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई की पोल खुलकर रह गई। नाली के नियमित सफाई नहीं होने से रेलवे भूतल पुल समेत विभिन्न स्थानों पर जल-जमाव हो गया। लोग नाली के पानी में चलकर पुल पार करने को विवश हुए। बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानी हुई। इसके अलावे रामजस रोड, नबी बक्स रोड, एमएफ खान रोड आदि में जल जमाव से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने नाली के नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.