मधुपुर : प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
देवघर, मार्च 30 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रखण्ड कार्यालय सभागार में रविवार को विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजे अविनाश दुबे, एसडीओ राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास, बीडीओ अजय कुमार दास, सीडीपीओ नीतू कुमारी आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। मौके पर एडीजे ने उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के कानूनी प्रावधानों, न्यायिक प्रक्रिया, विभिन्न योजनाओं के लाभ आदि की जानकारी दी। कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को कानूनी जानकारी देना है। ताकि लोग अपने हक को समझें और सरकार द्वारा जो भी योजनाएं उनके लाभ के लिए चलाई जा रही है उनका पूरा-पूरा लाभ ले सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किए जा रहे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.