मधुपुर : पुलिस वर्दी में डकैती
देवघर, जून 19 -- थाना क्षेत्र के मधुपुर- गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर के पास गुरुवार देर रात बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। 10 से 12 हथियारबंद अपराधी पुलिस की वर्दी में महेंद्र यादव के घर घुस गए और परिवारजनों को बंधक बनाकर नकद 40 हजार रुपए और सोने-चांदी के गहने लूट ले गए। वहीं अपनी पहचान मिटाने के लिए अपराधी घर में लगे सीसीटीवी का डीभीआर भी साथ ले गए। आधी रात को दिया घटना को अंजाम :-
पीड़ित गृहस्वामी का बयान पीड़ित गृहस्वामी महेंद्र यादव ने बताया कि रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया और खुद को पुलिस वाला बताया। दरवाजा खोलते ही 10-12 अपराधी घर में घुस गए। उनमें अधिकांश पुलिस वर्दी में थे, जबकि एक-दो सादे कपड़ों में थे। अपराधियों ने पिस्टल सटाकर घर के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और मारपीट की। परिवार को कब्जे में लेने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.